Today is 2026/01/13
राज्य / हरदोई / 24 June 2025

भाजपा राज में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद,कांग्रेस ने उठाए सवाल,हरदोई में तालाबों पर भारी अतिक्रमण का आरोप

भाजपा राज में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद,कांग्रेस ने उठाए सवाल,हरदोई में तालाबों पर भारी अतिक्रमण का आरोप

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

हरदोई।भाजपा सरकार में भू-माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि हरदोई शहर के दर्जनभर जनउपयोगी तालाबों पर धड़ल्ले से अतिक्रमण कर प्लाटिंग कर दी गई है, जिससे शहर की जनता लगातार जलभराव की गंभीर समस्या झेल रही है। यह आरोप आज कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता के दौरान लगाए।

 प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी रहे आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रशासन पूरी तरह मौन है और भू-माफियाओं को संरक्षण प्राप्त है।उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र, एग्रीकल्चर एरिया और ग्रामसभा हरदोई देहात के तालाबों पर तहसील प्रशासन की मिलीभगत से प्लाटिंग कर निर्माण कार्य कराए गए हैं। इससे न सिर्फ तालाबों की प्राकृतिक संरचना नष्ट हुई है, बल्कि शहर में जलभराव की समस्या भी गंभीर हो गई है।



Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.