Today is 2026/01/13
राज्य / हरदोई / 20 November 2025

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष, नगर टीम का भी हुआ ऐलान

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष, नगर टीम का भी हुआ ऐलान

मीडिया रॉयटर्स रिपोर्ट/राजीव कुमार मिश्र 

हरदोई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू की अगवाई में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वराज एक्सप्रेस, टीवी 100 के संवाददाता हर्ष राज सिंह राहुल को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

हर्ष राज सिंह राहुल ने अपनी टीम में संरक्षक फैजी खान दैनिक भास्कर, न्यूज़ नेशन के संवाददाता अजय वीर सिंह को उपाध्यक्ष, विराट सिंह नेटवर्क 10 जिला संवाददाता उपाध्यक्ष ,इंडिया वॉइस के जिला संवाददाता आनंद त्रिवेदी को महामंत्री, निखिल कुमार इंडिया रिपब्लिक ब्यूरो चीफ महामंत्री नक्षत्र न्यूज़ चैनल के जिला प्रमुख इंद्रेश दीक्षित को कोषाध्यक्ष, उबैद खान दैनिक भास्कर को उपाध्यक्ष,सौरभ त्रिपाठी इंडिया डेली लाइव को वरिष्ठ सदस्य,, अमित त्रिवेदी को संगठन मंत्री, आशीष सिंह राजा को मीडिया प्रभारी, धीरज सिंह को नगर मंत्री, मोहम्मद इकबाल को विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी, सुशांत सिंह पीड़ी न्यूज को नगर मंत्री बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू, अखिलेश सिंह,प्रवीण सिंह राजन, संजय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.