हरियावां गांव में राम मंदिर के पास परशुराम मन्दिर का हुआ भूमि पूजन
हरियावां गांव में राम मंदिर के पास परशुराम मन्दिर का हुआ भूमि पूजन
मीडिया रॉयटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह
हरदोई जनपद के हरियावां गांव में समाजसेवी डॉक्टर देवेन्द्र शुक्ला के प्रयास से गांव के ब्राह्मणों द्वारा आज एक अनोखा इतिहास लिखा गया है, गांव में सई नदी के पास स्थिति राम जानकी मंदिर के पास ही उससे जुड़ा हुआ एक भगवान विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम जी के मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर की नींव में गांव के ही पांच बुजुर्ग ब्राह्मणों जिनमें मुख्य रूप से राम लड़ैते शुक्ला, विनोद दीक्षित, सतीश बाजपेई, रामनाथ मिश्रा, सत्तन शुक्ला ने ईंट रख कर मन्दिर निर्माण के लिए पूजन किया मुख्य रूप से डाक्टर देवेन्द्र शुक्ला ने विधिवत भूमि पूजन किया और भगवान परशुराम के मन्दिर निर्माण के बारे में जानकारी दी, डॉ देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि यह अपने आप में एक अनोखा इतिहास होगा क्योंकि आज तक भारतवर्ष में कहीं भी भगवान राम और ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम का मंदिर एक साथ नहीं है जो अब हरियावां गांव में बनने जा रहा है, वही गांव के लोग हरियावां गांव को हरियावां धाम कहते हैं, जो मंदिर निर्माण के बाद अपने आप में सच साबित हो जाएगा बता दें कि गांव में मुख्यतः चारों कोनों पर मन्दिर स्थापित है लेकिन गांव के पास से निकली सई नदी जिसे स्थानीय लोग भैंसटा नदी भी कहते हैं उसके पास यह राम जानकी मंदिर और भगवान परशुराम का मंदिर अपने आप में अनोखा इतिहास बनने जा रहा है। इस दौरान गांव के ही राम लड़ैते शुक्ला, रामनाथ मिश्रा, सतीश बाजपेई, विनोद दीक्षित, अजय मिश्रा, अंजल मिश्रा, सुशील मिश्रा, दीपक मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, प्रेम शुक्ला, चंचल त्रिवेदी, मनोज मिश्रा, अनुज बाजपेई, संजय मिश्रा सहित कई ब्राह्मण व ग्रामीण मौजूद रहे।