Today is 2026/01/13
राज्य / हरदोई / 29 November 2025

रेस्टोरेंट से बड़ा खुलासा, पुलिस छापेमारी में दो नाबालिग जोड़े मिले

रेस्टोरेंट से बड़ा खुलासा, पुलिस छापेमारी में दो नाबालिग जोड़े मिले

मीडिया रॉयटर्स रिपोर्ट/राजीव कुमार मिश्र 

हरदोई के मल्लावां कस्बे में एक रेस्टोरेंट ऐसी गतिविधियों का अड्डा बना हुआ था, जिसकी कल्पना भी स्थानीय लोग नहीं कर पा रहे थे। यह रेस्टोरेंट इंटर कॉलेज की दीवार से बिल्कुल सटा हुआ है। छात्रों के लगातार वहाँ आने-जाने को देखकर घरवालों को शक हुआ। बच्चियों के परिजनों ने जब उनकी पढ़ाई में गिरावट और रोजाना बदलते व्यवहार को महसूस किया, तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बस, इसी शिकायत के बाद पूरी कहानी सामने आ गई।पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर अचानक छापेमारी की, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर बने कमरों से दो नाबालिग लड़के और लड़कियां बरामद की गईं। यह खुलासा न सिर्फ रेस्टोरेंट संचालक की मनमानी दिखाता है, बल्कि प्रशासनिक निगरानी की बड़ी कमी भी उजागर करता है। स्कूल और कॉलेज के आसपास ऐसी जगहों पर सख्त नजर रखने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग की होती है, लेकिन इस मामले में कोई भी यह नहीं जान पाया कि इतने दिनों से यहाँ क्या चल रहा था।


*पढ़ाई छोड़कर रेस्टोरेंट में बैठना अक्सर देखा जाता था*


स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्र-छात्राओं का अचानक पढ़ाई छोड़कर रेस्टोरेंट में बैठना अक्सर देखा जाता था, लेकिन किसी ने अंदाजा नहीं लगाया कि अंदर ऐसा कुछ हो रहा होगा। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जब यह स्थान शिक्षण संस्थान के ठीक बगल में था, तो जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी निरीक्षण क्यों नहीं किया?पुलिस की कार्रवाई के बाद रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है और यह जांच भी शुरू हो गई है कि आखिर इतनी संवेदनशील जगह के पास बिना जांच-पड़ताल के यह रेस्टोरेंट कैसे चल रहा था। यह घटना न सिर्फ समाज को सावधान करने वाली है, बल्कि सिस्टम की कमजोरियों पर भी बड़ा सवाल उठाती है।मामले का खुलासा होने के बाद अभिभावक और स्थानीय नागरिक प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में स्कूल-कॉलेज के आसपास ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.