Today is 2026/01/13
राज्य / हरदोई / 30 November 2025

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हरियावां मंडल में महिला सम्मेलन, हरदोई में योजनाओं से सशक्तिकरण पर जोर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को किया संबोधित

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हरियावां मंडल में महिला सम्मेलन, हरदोई में योजनाओं से सशक्तिकरण पर जोर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को किया संबोधित

मीडिया रॉयटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

हरदोई। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत मंडल हरियावां में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता शामिल हुईं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने की।

मुख्य अतिथि अलका गुप्ता ने मौजूद माता-बहनों को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएँ इन योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक रूप से खुद को मजबूत करें, क्योंकि महिला सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर गांव, मजबूत जिला, समृद्ध प्रदेश और विकसित राष्ट्र की नींव है। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएँ आत्मनिर्भर होंगी, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अरुण मिश्रा, मंडल मंत्री निशु पांडे, मंडल उपाध्यक्ष रणजीत कुमार मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक शिव प्रकाश सिंह, पंचायत सचिव गौरी सिंह और प्रधान सुषमा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखने लायक था।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.