Today is 2026/01/13
राज्य / हरदोई / 09 January 2026

हरदोई जिला अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित, जे.पी. त्रिवेदी अध्यक्ष व पंकज कुमार सिंह महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर

हरदोई जिला अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित, जे.पी. त्रिवेदी अध्यक्ष व पंकज कुमार सिंह महामंत्री बने, समर्थकों में खुशी की लहर 

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

हरदोई। जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव के नतीजे शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिए गए। कड़े मुकाबले और दिनभर चली मतगणना के बाद जे.पी. त्रिवेदी को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि महामंत्री पद पर पंकज कुमार सिंह ने प्रभावशाली जीत दर्ज की। एल्डर्स कमेटी के सदस्य इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, गिरीश चंद्र मिश्रा, दिग्विजय सिंह ने परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को हुए मतदान में कुल 1593 मतदाताओं में से 1463 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अध्यक्ष पद के लिए हुए रोचक मुकाबले में जे.पी. त्रिवेदी को 610 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सूरज पाल सिंह को 529 मत मिले। महामंत्री पद पर पंकज कुमार सिंह ने 609 वोट हासिल कर अतुल कुमार चतुर्वेदी (401 मत) को पराजित किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव सिंह कुशवाहा 543 मत पाकर विजयी रहे, जबकि मोहम्मद सलीम को 392 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह ने 802 मत प्राप्त कर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर अनुराधा अग्रवाल को 774 मत और संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर मुकेश कुमार सिंह गौर को 678 मत मिले।

उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद पर शुभम सिंह 463 मतों के साथ विजयी रहे। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) पद पर सुधांशु रंजन श्रीवास्तव को 501 और गिरीश कुमार मिश्रा को 440 मत मिले। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर पारुल शर्मा ने सर्वाधिक 746 मत प्राप्त किए। वरिष्ठ सदस्य पद पर हिमांशु सिंह 629 मतों के साथ चुने गए।

मतगणना के दौरान कुछ पदों पर मत निरस्त भी किए गए। परिणाम घोषित होते ही कचहरी परिसर उत्साह और जयकारों से गूंज उठा। विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और समर्थकों ने मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.