मुख्यमंत्री योगी से मिले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव नौमिश त्रिपाठी, जनसमस्याओं और प्रदेश की राजनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री योगी से मिले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव नौमिश त्रिपाठी, जनसमस्याओं और प्रदेश की राजनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी भी रहे मौजूद
मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह
लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव नौमिश त्रिपाठी ने विधान परिषद सदस्य एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री को आंग्ल नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रदेश सचिव नौमिश त्रिपाठी ने युवाओं से संबंधित विषयों, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को लेकर अपने विचार मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संगठन के युवा पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।
बताया जाता है कि नौमिश त्रिपाठी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे न केवल राजनीतिक गतिविधियों में, बल्कि सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आम लोगों के सुख-दुःख में शामिल होना और जरूरतमंदों की सहायता करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा माना जाता है। इसी कारण हरदोई जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में उन्हें एक ऊर्जावान, संवेदनशील और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव के रूप में नौमिश त्रिपाठी की सक्रियता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान कर रही है। युवाओं के बीच उनकी पकड़ और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण उन्हें प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण चेहरा बनाता जा रहा है।
मुख्यमंत्री से हुई यह भेंट न केवल औपचारिक शिष्टाचार तक सीमित रही, बल्कि इसमें जनहित और संगठनात्मक मजबूती को लेकर सकारात्मक संवाद भी हुआ, जिसे आगामी समय में भाजपा के युवा संगठन के लिए अहम माना जा रहा है।