Today is 2026/01/13

बुजुर्ग महिला ने दी आवाज,जमीन पर बैठकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सुना दर्द

बुजुर्ग महिला ने दी आवाज,जमीन पर बैठकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सुना दर्द

मीडिया रायटर्स रिपोर्ट/हर्षराज सिंह

हरदोई घर घर जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का आज एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जनसंपर्क के दौरान जब बुजुर्ग महिला ने भाजपा जिलाध्यक्ष को आवाज लगाई तो भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन जमीन पर ही बैठ गए और बुजुर्ग महिला की शिकायत सुनी। शिकायत सुनने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने बुजुर्ग महिला को समस्या का समाधान करने का यकीन भी दिलाया जिससे खुश होकर बुजुर्ग महिला ने भाजपा जिलाध्यक्ष को आशीर्वाद भी दिया।

आज दोपहर पचकोहरा में आम नागरिकों के बीच पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और भाजपा सरकार की 8 साल की उपलब्धियां भी गिनाई।

Top News

© Media Writers. All Rights Reserved.